भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8000 के पार पहुंची, जानिए किस राज्य में कितने मरीज?

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8000 के पार पहुंची, जानिए किस राज्य में कितने मरीज?

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 16 लाख 14 हजार 951 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 99887 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 7409 पहुंच चुकी है। भारत में मौजूद विदेशी मरीजों की संख्‍या 71 है। एक्‍ट‍िव पीडि़तों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 764 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से 273 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 8447 मामले हैं।

रविवार को जिन राज्‍यों में मरीजों की संख्‍या सबसे अधिक बढ़ी है उनमें महाराष्‍ट्र में शनिवार की शाम तक 1574 कन्‍फर्म मामले थे जबकि रविवार की शाम 5 बजे ये संख्‍या 1761 हो चुकी थी। इसी प्रकार दिल्‍ली के कन्‍फर्म कोरोना मामले 903 से बढ़कर 1069 हो गए हैं। तमिलनाडु के मामले 911 से बढ़कर 969 हो गए हैं। राजस्‍थान का आंकड़ा 553 से बढ़कर 700 औरी मध्‍य प्रदेश 443 से बढ़कर 564 पर पहुंच गया है। गुजरात का आंकड़ा 308 से बढ़कर 443 तक पहुंच गया है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

381

11

6

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

11

10

0

अरुणाचल प्रदेश

1

0

0

असम

29

0

1

बिहार

63

0

1

चंडीगढ़ 

19

7

0

छत्तीसगढ़

25

10

0

दिल्ली

1069

25

19

गोवा

7

5

0

गुजरात 

432

44

22

हरियाणा

185

29

3

हिमाचल प्रदेश 

32

6

1

जम्मू एंड कश्मीर 

224

6

4

झारखंड

17

0

1

कर्नाटक

226

37

6

केरल

374

142

2

लद्दाख

15

10

0

मध्य प्रदेश 

564

0

36

महाराष्ट्र 

1761

208

127

मणिपुर

2

1

0

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

54

12

1

पुुडुचेरी

7

1

0

पंजाब

151

5

11

राजस्थान

700

21

3

तमिलनाडु

969

44

10

तेलांगना

504

43

9

त्रिपुरा

2

0

0

उत्तराखंड

35

5

0

उत्तर प्रदेश 

452

45

5

वेस्ट बंगाल

134

19

5

भारत में कुल मामले

8447

765

273

 

इसे भी पढ़ें-

दुनिया में कोरोना पीड़ितों की संख्या 16 लाख के पार पहुंची, जानें भारत में कुल कितने मरीज?

केंद्र के दफ्तरों में शुरू होगा काम, बड़ा सवाल-कर्मचारी ऑफ‍िस कैसे पहुंचेंगे?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।